जाने वाले तो चले गए,
जो पीछे रह गए उनका क्या?
आंखों में स्मृतियां हैं बसी,
आंसू जो बह गए उनका क्या?
टहनी तो थमी है आज भी,
उड़ गए जो परिंदे उनका क्या?
जाने वाले तो चले गए,
जो पीछे रह गए उनका क्या?
ख्वाहिशें तो पूरी हुई न थी,
जो पिघले अरमान, उनका क्या?
जुड़े जो नाते थे कभी,
बिखर गए अब उनका क्या?
जाने वाले तो चले गए,
जो पीछे रह गए उनका क्या?
हरजाई यादें तो ठहरी नैनों में,
जो शब्दों में न पिरो सके, उनका क्या?
आपका होना ही खुशनुमा एहसास देता था,
पर जो तब न समझ सके, उनका क्या?
जाने वाले तो चले गए,
जो पीछे रह गए उनका क्या?
संभाला था सबको आपने,
पर जो छिड़ी है जंग आज उनका क्या?
कहने को है आपने सभी,
लेकिन विश्वास जो ना जुड़ पा रहे आज, उनका क्या?
जाने वाले तो चले गए,
जो पीछे रह गए उनका क्या?
समय तो रेत बन फिसल रहा,
पर गिनती घड़ियां उनका क्या?
टटोलती आत्मा कही न कही,
जो आज अफसोस भरा मन, उनका क्या?
जाने वाले तो चले गए,
जो पीछे रह गए उनका क्या?